क्या ईश्वर है ?

क्या ईश्वर है?
.
.
कुछ दिन पहले एक जीव विज्ञान के प्राध्यापक (प्रोफेसर) से बात हो रही थी जो किसी महाविद्यालय ( College) से सेवानिवृत थे.
शाम के 5 बजे थे. मैंने कहा कि मैं चलता हूँ क्योंकि मेरा संध्यावन्दन ( प्रार्थना ) का समय हो रहा है.
उन्होंने पूछा कि सन्ध्यावन्दन क्या है?
मैंने कहा कि ईश्वर के ध्यान को संध्या कहते हैं.
उन्होंने कहा कि विज्ञान ने सिद्ध कर दिया है कि ईश्वर मनुष्य की कल्पना मात्र है.
.
मैंने पूछा तब हमारे शरीर का निर्माण किस ने किया ?
उन्होंने कहा कि सभी जीवधारी विकासक्रम (Evolution) से बने हैं.
पहले एक कोशीय जीव थे. उसके बाद क्रमशः विकास होता रहा. इसी कड़ी में बंदर बना. और बंदर से विकसित होकर मनुष्य बना.
.
तब मैंने अपना पक्ष रखा.
.
किसी भी वस्तु के निर्माण के लिए 3 का एक साथ होना जरुरी है.
1- निर्माण सामग्री = Raw Material ( जिसे मैटर कहते हैं)
2- निर्माता ( निर्माण करने वाला)= Creator/ Maker
3- जानकारी या सूचना = Information
-----
मामूली सी गुडिया हो या
अत्यन्त जटिल कम्प्यूटर
इन 3 के बिना बनाना संभव नहीं है.
---------
जितना जटिल ( Complex) निर्माण
उतनी जटिल सूचना
जटिल सूचना के लिए बुद्धिमान निर्माता
-------
जीवन के लिए जरुरी घटक
1- प्रोटीन ( निर्माण सामग्री)
2- DNA - सूचना
बिना DNA के प्रोटीन का बनना असम्भव है
क्योंकि प्रोटीन के अणु (मोलिक्यूल्स) एक जंजीर (Chain) की तरह हैं .
प्रोटीन रूपी जंजीर की प्रत्येक कड़ी एक एमिनो एसिड से बनी होती है.
एमिनो एसिड का सही क्रम ही सही प्रोटीन बनाता है.

और  प्रोटीन के बनने की सूचना DNA में होती है.
बिना प्रोटीन के DNA नहीं बन सकता क्योंकि DNA कोशिका में स्थित है. और कोशिका का निर्माण प्रोटीन से होता है. 
इसलिए जीवन का निर्माता इनसे अलग होना चाहिए.
------
इसके बाद मैंने उनसे कहा -
इस 3 के संयोग के बिना कोई वस्तु बना कर दिखाएं.
1- निर्माण सामग्री = Raw Material ( जिसे मैटर कहते हैं)
2- निर्माता ( निर्माण करने वाला)= Creator/ Maker
3- जानकारी या सूचना = Information.
--------
तब उन्होंने कहा - क्योकि मानव शरीर का डिजायन (Design) / निर्माण योजना बहुत उच्च कोटि की नही है इसलिए इसका निर्माता कोई कोई नहीं है. तुम जिस कम्प्यूटर आदि का उदाहरण दे रहे हो उसका डिजायन बहुत उच्च है.
तब मैंने उनसे कहा - मिट्टी की इंट जैसी सरल वस्तु का भी कोई डिजाइनर अवश्य होता है. तब मानव शरीर जैसी जटिल वस्तु का तो डिजायनर जरुर होगा.
अब वह निरूत्तर हो गए.

https://aryaveerrana.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पुराणों के कृष्ण बनाम महाभारत के कृष्ण

शम्बूक वध का सत्य

भगत सिंह