Posts

शल्य चिकित्सा पद्धति(Surgery)

शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के पितामह और सुश्रुतसंहिता के प्रणेता आचार्य सुश्रुत का जन्म छठी शताब्दी ईसा पूर्व काशी में हुआ था। सुश्रुत का जन्म विश्वामित्र के वंश में हुआ था। इन्होंने धन्वन्तरि से शिक्षा प्राप्त की थी। सुश्रुतसंहिता को भारतीय चिकित्सा पद्धति में विशेष स्थान प्राप्त है। इसमें शल्य चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया गया है। शल्य क्रिया के लिए सुश्रुत 125 तरह के उपकरणों का प्रयोग करते थे। ये उपकरण शल्य क्रिया की जटिलता को देखते हुए खोजे गए थे। इन उपकरणों में विशेष प्रकार के चाकू, सुइयां, चिमटियां आदि हैं। सुश्रुत ने 300 प्रकार की ऑपरेशन प्रक्रियाओं की खोज की। आठवीं शताब्दी में सुश्रुतसंहिता का अरबी अनुवाद किताब-इ-सुश्रुत के रूप में हुआ। सुश्रुत ने कॉस्मेटिक सर्जरी में विशेष निपुणता हासिल कर ली थी। एक बार आधी रात के समय सुश्रुत को दरवाजे पर दस्तक सुनाई दी। उन्होंने दीपक हाथ में लिया और दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। उस व्यक्ति की आंखों से अश्रु-धारा बह रही थी और नाक कटी हुई थी। उसकी नाक से तीव्र रक्त-स्राव हो रहा था। व्यक्ति ने आचार्...

क्या ईश्वर है ?

क्या ईश्वर है? . . कुछ दिन पहले एक जीव विज्ञान के प्राध्यापक (प्रोफेसर) से बात हो रही थी जो किसी महाविद्यालय ( College) से सेवानिवृत थे. शाम के 5 बजे थे. मैंने कहा कि मैं चलता हूँ क्योंकि मेरा संध्यावन्दन ( प्रार्थना ) का समय हो रहा है. उन्होंने पूछा कि सन्ध्यावन्दन क्या है? मैंने कहा कि ईश्वर के ध्यान को संध्या कहते हैं. उन्होंने कहा कि विज्ञान ने सिद्ध कर दिया है कि ईश्वर मनुष्य की कल्पना मात्र है. . मैंने पूछा तब हमारे शरीर का निर्माण किस ने किया ? उन्होंने कहा कि सभी जीवधारी विकासक्रम (Evolution) से बने हैं. पहले एक कोशीय जीव थे. उसके बाद क्रमशः विकास होता रहा. इसी कड़ी में बंदर बना. और बंदर से विकसित होकर मनुष्य बना. . तब मैंने अपना पक्ष रखा. . किसी भी वस्तु के निर्माण के लिए 3 का एक साथ होना जरुरी है. 1- निर्माण सामग्री = Raw Material ( जिसे मैटर कहते हैं) 2- निर्माता ( निर्माण करने वाला)= Creator/ Maker 3- जानकारी या सूचना = Information ----- मामूली सी गुडिया हो या अत्यन्त जटिल कम्प्यूटर इन 3 के बिना बनाना संभव नहीं है. --------- जितना जटिल ( Com...

पुराणों के कृष्ण बनाम महाभारत के कृष्ण

Image
पुराणों के कृष्ण बनाम महाभारत के कृष्ण डॉ विवेक आर्य रोहिणी, दिल्ली के एक आश्रम में विरेंदर नामक आदमी अपने आपको कृष्ण बताकर मासूम लड़कियों का योन शोषण करता था। वह लड़कियों क...

शम्बूक वध का सत्य

Image
शम्बूक वध का सत्य                              मर्यादापुरुषोतम श्री रामचंद्र जी महाराज के जीवन को सदियों से आदर्श और पवित्र माना जाता हैं। कुछ विधर्मी और नास्तिकों द्वा...